इंदौर: कोरोना संकट के बीच फिर से रेल सेवा होगी बहाल

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना संकट के चलते इंदौर (indore) में रेल सेवा एक बार फिल बहाल होने को है।मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के पश्चिम रेलवे मंडल द्वारा कोरोना महामारी के दूसरे दौर में 26 यात्री ट्रेनों (trains) को निरस्त कर दिया गया था। जिन्हें फिर से एक बार पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। यात्रियों की मांग के अनुसार ग्वालियर (gwalior) के बाद अब जबलपुर ट्रेन 11 जून से इंदौर से संचलित की जाएंगी। दरअसल, इंदौर में पिछले दिनों कोरोना महामारी के कारण पश्चिम रेलवे मंडल द्वारा दूसरी लहर के चलते 36 यात्री ट्रेन नो में से 26 यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था इस निरस्तीकरण (cancellation) के पीछे यात्रियों का टिकट कैंसिल कराना कारण बताया गया। यात्रियों ने भाव के कारण टिकट कैंसल किए थे।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल

वही अब 1 जून से जिस तरह से शहर अनलॉक हुआ है अब यात्रियों ने भी ट्रेनों में आने जाने का रुझान बढ़ने लगा है इसी आधार पर रेलवे मंडल द्वारा पिछले दिनों इंदौर से ग्वालियर ट्रेन की शुरुआत की गई थी। जिसके बाद अब 11 जून से इंदौर से जबलपुर ट्रेन भी शुरू की जा रही है।

यह भी पढे़ं… बैतूल के 47 गांवों में नहीं लगा कोरोना का एक भी टीका, डर के कारण लड़ने को तैयार हैं ग्रामीण

पश्चिम रेलवे मंडल पीआरओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों के रुझान के अनुसार ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है जिस स्थान के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ेगी वहां के लिए तत्काल प्रभाव से ट्रेन संचालित की जाएगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews