इंदौर RTO में हुई फैंसी नंबर की नीलामी, 1.68 लाख में बिका ये नंबर , 4 साल में पहली बार 58 मिनट तक चली ई-ऑक्शन

इंदौर आरटीओ में MP-09 BV सीरीज के 108 VIP और फैंसी नंबरों की ई-नीलामी में रिकॉर्ड उत्साह देखने को मिला। दरअसल ऑनलाइन बोली तय समय से 58 मिनट ज्यादा चली। '0001' नंबर 1.68 लाख रुपए में बिका, जबकि '0007' के लिए 75 हजार रुपए की सबसे ऊंची बोली लगी।
इंदौर RTO में हुई फैंसी नंबर की नीलामी, 1.68 लाख में बिका ये नंबर , 4 साल में पहली बार 58 मिनट तक चली ई-ऑक्शन

इंदौर आरटीओ में वाहनों के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल MP-09 BV सीरीज के 108 VIP नंबरों के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने बोली लगाई। लगातार बढ़ती बोलियों के कारण शाम 5 बजे समाप्त होने वाली ऑनलाइन नीलामी 5:58 बजे तक चली। ऑनलाइन ऑक्शन शुरू होने के बाद चार साल में पहली बार ऐसा हुआ।

दरअसल इंदौर आरटीओ के अनुसार इस बार MP-09 BV सीरीज के 108 फैंसी नंबर ई-नीलामी के लिए जारी किए गए थे। सामान्य दिनों में जहां 80 से 90 नंबरों के लिए आवेदन आते हैं, वहीं इस बार श्रावण मास और रक्षाबंधन, जन्माष्टमी तथा गणेशोत्सव जैसे त्योहारों को देखते हुए लोगों ने ज्यादा रुचि दिखाई। सबसे अधिक चर्चा ‘0001’ नंबर की रही, जिसे 1.68 लाख रुपए की बोली पर आवंटित किया गया। वहीं ‘0007’ नंबर के लिए 75 हजार रुपए की सबसे ऊंची बोली लगी। लगातार बढ़ती ऑनलाइन बोलियों के कारण नीलामी निर्धारित समय से 58 मिनट अधिक चली।

इंदौर RTO फैंसी नंबरों की नीलामी में बना नया रिकॉर्ड

वहीं इंदौर आरटीओ में वर्ष 2022 से फैंसी नंबरों की ऑनलाइन ई-नीलामी की व्यवस्था लागू है। गुरुवार को हुई नीलामी में पहली बार ऐसा हुआ कि तय समय शाम 5 बजे के बाद भी लगातार नई बोलियां आती रहीं। इसके चलते सिस्टम को 5 बजकर 58 मिनट तक खुला रखना पड़ा। इस बार कुल 108 VIP नंबरों पर बोली लगी, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। त्योहारों के सीजन में नए वाहन खरीदने वालों ने अपनी पसंद के नंबर लेने में खास रुचि दिखाई। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण सभी आवेदकों को तय नियमों के अनुसार बोली लगाने का अवसर मिला और अंत तक कई नंबरों पर प्रतिस्पर्धा बनी रही।

‘0001’ नंबर का इंदौर में हमेशा रहा खास क्रेज

दरअसल इंदौर आरटीओ में ‘0001’ नंबर हमेशा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फैंसी नंबरों में शामिल रहा है। इस बार यह नंबर 1.68 लाख रुपए में बिका। इससे पहले भी इस नंबर के लिए कई बार ऊंची बोलियां लग चुकी हैं। रिकॉर्ड के अनुसार ‘0001’ नंबर पहले 14 लाख रुपए तक में बिक चुका है। इसके अलावा अलग-अलग नीलामियों में यह नंबर 2.5 लाख से 9 लाख रुपए के बीच भी आवंटित हुआ है। वहीं एक बार फोर-व्हीलर श्रेणी में कोई आवेदन नहीं आने पर यही नंबर टू-व्हीलर श्रेणी के आवेदक को केवल 10 हजार रुपए की बेस प्राइस पर मिल गया था। इस बार भी ‘0001’ और ‘0007’ जैसे VIP नंबर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे और ई-नीलामी के दौरान इन पर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews