इंदौर: पानी की किल्लत को लेकर सड़क पर हंगामा, बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी, कांग्रेस पार्षद और समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई

इंदौर के वार्ड नंबर 75 में रविवार को पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों द्वारा किया गया प्रदर्शन अब उन पर ही भारी पड़ गया। बिना अनुमति भीड़ एकत्रित और लोक व्यवस्था प्रभावित करने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
इंदौर: पानी की किल्लत को लेकर सड़क पर हंगामा, बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी, कांग्रेस पार्षद और समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई

मध्य प्रदेश की नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का कहर देखा जा रहा है। तेज धूप और लू के चलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। ऐसे में राज्य के कई जगहों पर जल संकट की मार भी है। रविवार को इंदौर के नेमावर रोड स्थित पालदा में पानी की किल्लत को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। जहां मौजूद लोगों ने खाली बर्तन लेकर सड़क पर जमकर नारेबाजी भी की थी और सड़क जाम जैसी समस्या उत्पन्न हुई।

बता दें कि प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम किया गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहां उपस्थित पुलिस प्रशासन के बार बार समझाइस के बाद भी प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक न सुनी और इस प्रदर्शन का खासियाजा वाहनों को झेलना पड़ा और घंटों ट्रैफिक जाम लगा रहा। इसके बाद भंवरकुआं पुलिस ने बिना अनुमति भीड़ एकत्रित करने और लोक व्यवस्था प्रभावित करने पर प्रकरण दर्ज किया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इंदौर में कई जगहों पर बढ़ती गर्मी के चलते जल संकट की समस्या आ रही है। जिसको लेकर प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 75 में भी पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्षद और अन्य कार्यकर्ताओ ने सड़क पर प्रदर्शन किया था। हालांकि पुलिस ने समझाया भी लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की समझाइस को नजरअंदाज कर प्रदर्शन जारी रखा।

बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपने अंदाज में कार्रवाई की। भंवरकुआ पुलिस ने देर रात कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी और उसके साथियो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जानकारी देते हुए एसीपी ने सोमवार को बताया कि बिना सूचना दिए सड़क पर हंगामा किया गया और सड़क जाम की गई। जिसको लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में अन्य लोगों की पहचान वीडियोग्राफी के आधार पर की जा रही है।

कांग्रेस पार्षद ने दी थी चेतावनी

बता दें कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षदों और नेताओं ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर जल्द पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। नेताओं का कहना था कि इंदौर जैसे बड़े शहर में लोगों को पीने का पानी नहीं मिलना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम पानी संकट को लेकर गंभीर नहीं है। अगर अगले कुछ दिनों में टैंकरों की संख्या नहीं बढ़ी और सप्लाई ठीक नहीं हुई, तो शहरभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews