
Indore News : राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) की सबको साथ लेकर चलने की परंपरा देश में लोगों को एक साथ जोड़ रही है। आज पूरा समाज संघ के साथ जुड़ रहा है। इसी कड़ी में संघ द्वारा इंदौर के क्रिस्टल आईटी पार्क में पहला आईटी मिलान समारोह हुआ, जिसे मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिनः आदि यह केवल नारे नहीं हैं, बल्कि भारत का चिंतन है।
देश हित में कार्य करने के लिए किया प्रेरित
आगे उन्होंने कहा कि देश जब अपनी स्वतंत्रता के सौवें वर्ष में प्रवेश करेगा तब जैसा हम अपना देश देखना चाहते हैं, हमें उसी हिसाब से चिंतन शुरू कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने संघ के आईटी प्रोफेशनल्स से आवाहन किया कि वो इस बात का संकल्प लें कि आधुनिक रूप से राष्ट्र के लिए वे क्या कर सकते हैं।
बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
वहीं, मुख्य अतिथि आइडियल IT टेक्नो प्रा. लि. कंपनी के सीईओ पवन राठौर ने कहा कि इस समारोह के माध्यम से आईटी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग समाज एवं देश हित में कार्य करने के लिए और प्रेरित होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में आईटी प्रोफेशनल्स गणवेश धारण कर दंड योग, व्यायाम योग, आसन, समता प्रयोग में सामूहिक रूप बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद संघ द्वारा प्रस्तावना एवं प्रतिवेदना प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि संघ की यह शाखा किस तरह सरकारी योजनाओं को मलिन बस्तियों तक पहुंचाने, जरूरतमंदों को लाभ दिलाने, आइटी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करवाने आदि कार्य करती है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

