‘कलंक’ वाले बयान पर मंत्री की सफाई, बोले-‘कांग्रेस ने तोड़-मरोड़ कर वायरल किया वीडियो’

तुलसी सिलावट

इंदौर| आकाश धोलपुरे| सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) के कथित बयान पर राजनीति थमने का नाम नही ले रही है। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट ने ‘कलंक’ वाले बयान पर सफाई देते हुए साफ किया कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा तोड़ मरोड़कर बयान पेश कर वायरल किया गया है। वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं और कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे|

मंत्री तुलसी सिलावट की सफाई वाले बयान को बीजेपी ने एम.पी. ब्रेकिंग न्यूज़ को भेजा है और इस मीडिया बाइट में मंत्री सिलावट ने जो कहा उसको शब्दशः हम आपको बता रहे है। मंत्री सिलावट ने कहा कि “जो समाज के लिये कलंक है और इस अपराधी के खिलाफ जो कार्रवाई, इसके विरुद्ध जो कार्रवाई की गई थी। देश के प्रधानमंत्री जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया था और जो सोशल मीडिया पर तोड़मरोड़कर इस कांग्रेस द्वारा मेरे बयान को दे रही है मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करूंगा।”

उनसे जब मीडिया ने पूछा कि ऐसा क्या भावावेश में हो गया तो मंत्री सिलावट ने कहा कि विकास दुबे समाज के लिए कलंक है ये तो सबको पता है इसमें कोई किंतु, परन्तु का प्रश्न ही नही उठता है वही उन्होंने कहा इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, शिवराज सरकार के काबिल मंत्री अब सोशल मीडिया पर वायरल बयान को कांग्रेस की साजिश बता रहे है | वही उन्होंने इस मामले में कानूनी कदम उठाने का मन भी बना लिया है| लिहाजा ये माना जा सकता है कि अब तक प्रदेश में “टाइगर” शब्द पर चल रही राजनीति को “कलंक” शब्द ने एक नया मोड़ दे दिया है | जिसके बाद हो सकता है की “टाइगर” और “कलंक” आने वाले उपचुनाव में मैजिक वर्ड साबित हो |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews