
Indore News : इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात मामूली कहासुनी के चलते मोमोज के ठेला संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया है उसके बाद बीच सड़क पर जमकर डंडे और लात घूंसे चले जिसमें एक महिला भी घायल हो गई है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला भंवरकुआ थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी का है जहां पर मोमोज का ठेला लगाने वाला गुलशन खड़ा हुआ था तभी वहां से बाइक पर सवार होकर कुछ युवक जा रहे थे और गुलशन को ठेला हटाने को लेकर कुछ मामूली कहासुनी हुई इसके बाद बाइक सवार वहां से चले गए और कुछ देर के बाद फिर से बदमाश वहां पर पहुंचे और गुलशन की कॉलर पड़कर उसके साथ जमकर मारपीट करने लगे इसी दौरान बीच बचाव करने आए उसकी दोस्त के साथ भी जमकर मारपीट की गई और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया पूरे मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”902949092″]
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तभी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चार बदमाशों की पड़ताल कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”902945223″]
