कोरोना संक्रमण: देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा इंदौर, फिर भी जारी है डॉक्टरों के साथ बदसलूकी

कोरोना संक्रमण: देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा इंदौर, फिर भी जारी है डॉक्टरों के साथ बदसलूकी

इंदौर. पूरे देश की तुलना में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इंदौर में बेहद तेजी से बढ़ रही है. हालत ये है कि इंदौर इस मामले में देश में तीसरे स्थान पर जा पहुंचा है. कई महानगर जिनकी आबादी इंदौर से भी कहीं ज्यादा हैै वहां भी कोरोना संक्रमितों की तादादा इंदौर से काफी कम है. अकेले इंदौर में देश के 14 राज्यों से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज़ हैं.

इस भयावह स्थिति के बावजूद लगता है कि इंदौर के कुछ लोग हालात को समझने के लिए तैयार नहीं है. बुधवार को शहर के टाटपट्टी बाखल और सिलावटपुरा इलाके में जांच के लिए गई स्वास्थ विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. ऐसे में स्वाथ्य विभाग की टीम को उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा. घटना के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. यहां लोग इमारतों के उपर से डॉक्टरों की टीम पर पत्थर फेंक रहे थे.

इससे पहले भी इंदौर में स्वास्थ विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों द्वारा थूके जाने की शर्मनाक घटना सामने आई थी.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews