Mp Board Result : 12वीं में इंदौर की फाल्गुनी का जलवा, प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पाया तीसरा स्थान

फाल्गुनी ने 500 में से 481 मार्क्स हासिल करते हुए अपना स्थान बनाया। फाल्गुनी के टॉप करने को लेकर स्कूल में खुशी का माहौल देखा गया है।
indore news

Mp Board Result : 10वीं और 12वीं के परिणाम में इंदौर के पिंक फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्र फाल्गुनी पवार ने स्टेट में तीसरा नंबर हासिल किया। फाल्गुनी ने 500 में से 481 मार्क्स हासिल करते हुए अपना स्थान बनाया। फाल्गुनी के टॉप करने को लेकर स्कूल में खुशी का माहौल देखा गया है।

मेहनत और लगन का यह है नतीजा

कक्षा 12वीं में 96.4% लाकर इंदौर की फाल्गुनी पवार ने स्टेट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दें कि कक्षा 12वीं में फाल्गुनी ने कॉमर्स लेते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की, नतीजा आने पर फाल्गुनी और उसका परिवार टीचर्स बेहद खुश नजर आए। फाल्गुनी के टॉप करने को लेकर मानो स्कूल में जश्न का माहौल था। कोई फाल्गुनी को कंधे पर उठा रहा है। तो कोई उसकी मिठाई खिला रहा था। फाल्गुनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माता-पिता टीचर्स और खुद की मेहनत और लगन का नतीजा है, कि आज यह खुशी का पल देखने के लिए मिला।

[dgv_vimeo_video id=”938677094″]

मेरी बेटी मेरा गर्व

फाल्गुनी के पिता ने भी मीडिया से बात की और कहा कि मैं बेहद खुश हूं। और बहुत प्राउड फील कर रहा हूं। बात करते-करते फाल्गुनी के पिता यह भी बोले कि मैं निशब्द हूं। मेरी बेटी ने जो किया है उसे पर मुझे गर्व है।

[dgv_vimeo_video id=”938676817″]

स्कूल की प्राचार्य शांता सोनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साधारण परिवार की बच्ची है। टीचर्स की मेहनत स्कूल का अपनापन मिलने से बच्ची ने यह स्थान पाया है। जिसकी हमें बेहद खुशी है। स्कूल को लेकर प्राचार्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एक बेहतर इंसान बनाना शिक्षा के साथ-साथ जीवन जीने की विद्या भी दी जाती है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”938676516″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews