एक्सीडेंट में घायल युवक को सांसद शंकर लालवानी ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

एक्सीडेंट में घायल युवक को सांसद शंकर लालवानी ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना संकट के बीच इंदौर में आज एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक युवक की जान पर बन आई।  जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक तेजी से सड़क पर जा रहा था उसी दौरान अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर से तेजी से रक्त बहने लगा। हादसा शहर के हरसिध्दि माता मन्दिर के सामने मुख्य मार्ग पर हुआ। सड़क दुर्घटना के बाद युवक मूर्छित होकर सड़क पर पड़ा था लेकिन हालांकि गनीमत ये रही कि उसी वक्त कलेक्टर कार्यालय की ओर से आ रहे इंदौर सांसद की नजर युवक पर पड़ गई। सड़क पर पड़े बदहवास युवक को देखने के बाद इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और तत्काल मदद के लिए निगमकर्मियों के साथ ही आस पास के लोगो को बुलाया और फिर घटना की सूचना 108 को दी।

एम्बुलेंस का इंतजार किया जाने लगा लेकिन युवक के सिर से तेजी से बहते रक्त को देखने के साथ ही कोरोन काल में एम्बुलेंस की व्यस्तता को समझते हुए सांसद शंकर लालवानी ने अपने वाहन से ही घायल युवक को एम.वाय. अस्पताल पहुंचाया। इस बीच सांसद लालवानी ने फोन पर एम. वाय. अधीक्षक पीएस ठाकुर को घटना की जानकारी दी और तत्काल इलाज की व्यवस्था करने की बात भी कही ताकि युवक की जान बचाई जा सके। फिलहाल, युवक का गम्भीर हालत में एम.वाय. अस्पताल में इलाज जारी है। सांसद शंकर लालवानी ने युवक की मदद कर ये तो बता दिया है कि संकट के दौर में इंदौर का हर बाशिंदा एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

सांसद की मदद से युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सांसद द्वारा पेश किया गया उदाहरण कोरोनकाल में शहरवासियों के लिए किसी बड़ी ऊर्जा से कम नही है वही पूरे घटनाक्रम के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान भी रखने की भी कोशिश की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews