MP News : इंदौर में बीजेपी की बड़ी बैठक, सरकार और संगठन को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले

MP News : इंदौर में बीजेपी की बड़ी बैठक, सरकार और संगठन को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले

Big meeting of BJP and RSS in Indore : इंदौर में बीजेपी और संघ की बड़ी बैठक चल रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ये बैठक ले रहे हैं। यहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा सहित कई नेता पदाधिकारी मौजूद है। बैठक में आरएसएस, बीजेपी संगठन और सरकार में समन्वय को लेकर चर्चा हो रही है। आज शाम तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल होंगे।

आरएसएस और भाजपा की इस बड़ी बैठक में चुनावी वर्ष में सरकार और संगठन को लेकर बडे़ निर्णय लिए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संघ मंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पोते शामिल हैं। इसी के साथ चार प्रांतों मालवा, मध्य भारत, महाकौशल, छत्तीसगढ़ चारों के प्रांत प्रचारक मीटिंग में मौजूद रहे। बैठक एयरपोर्ट रोड स्थित केशव विद्यापीठ में हो है। इस चुनावी साल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बीजेपी और संघ की ये बैठक हो रही है जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। आने वाले समय में किसे क्या जिम्मेदारी दी जाए, इसपर भी चर्चा होने की संभावना है। साथ ही ये भी तय किया जाएगा कि किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाया जाए। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय और ऊपर से लेकर जमीनी कार्यकर्ता तक के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”815584180″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews