
इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश के इंदौर (indore) में निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर के पहले राजनीति चरम पर है। इसी का परिणाम है कि यहां अब सत्ता का संघर्ष सड़क पर समर्थकों के संघर्ष के रूप में सामने आ रहा है।
यह भी पढ़े…Plant Vastu Tips: मनीप्लांट के अलावा ये पौधे होते हैं शुभ, घर में लगाने से आते हैं पैसे
शुक्रवार रात को इंदौर के वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेस और बीजेपी पार्षद प्रत्याशियो के समर्थक आमने सामने हो गए। जिसके बाद चंदन नगर थाने पर भीड़ एकत्रित हो गई और मामले में अब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”726327908″]
यह भी पढ़े…Dhar News : मतदान दल पर हुआ हमला, 3 लोग हुए घायल
दरअसल,वार्ड क्रमांक 1 में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गए। बीजेपी के कई पदाधिकारियों द्वारा प्रचार के दौरान अभद्र व्यवहार का कांग्रेस पर आरोप लगाकर, पुलिस को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की गई है और बीजेपी द्वारा गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”726328362″]
यह भी पढ़े…Weight loss By Potato : ऐसे करे आलू से अपना वजन कुछ ही दिनों में कम, ये है इसे खाने का सही तरीका
बीजेपी का आरोप है कि थाने के कई पुलिसकर्मी कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ मिली भगत है तो वही क्षेत्र में प्रचार के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रचार के दौरान कई कांग्रेसियों द्वारा दारा धमकाया जा रहा है और उनके बैनर पोस्टर निकाले जा रहे हैं। जिसके चलते बीजेपी वार्ड क्रमांक एक में प्रचार नहीं कर पा रही है इन तमाम मामलों को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए एसीपी एस. एस. परिहार को ज्ञापन सौंपा है। वही पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”726328496″]
