Indore : एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन, ये होंगे नियम

International-Flights-will-start-from-Indore-

इंदौर, आकाश धोलपुरे। प्रदेश में कोरोना (corona) के बढ़ते मामलों के बाद शासन-प्रशासन ने इसे लेकर नए निर्देश जारी करना शुरू कर दिया है। आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर एक बार फिर शुरू हो गया है, इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। इसी के साथ एयरपोर्ट (airport) पर आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन (guideline) भी जारी की गई है।

ये भी देखिये- शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

नई गाइडलाइन विशेष रूप से महाराष्ट्र (maharashtra) से फ्लाइट से इंदौर आने वाले यात्रियों के लिए है। महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर भयावह रूप ले लिया है जिसके बाद कलेक्टर ने निर्देश जारी किये हैं कि  महाराष्ट्र के किसी भी स्थान से इंदौर आए हवाई यात्रियों को अपने साथ कोरोना टेस्ट RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। ये रिपोर्ट यात्रा से 48 घंटे पूर्व अवधि की होनी चाहिए। अगर कोई अपने साथ ये रिपोर्ट नहीं लाता है तो एयरपोर्ट पर ही उसका कोविड टेस्ट होगा, और उसकी रिपोर्ट आने तक यात्री को क्वारंटाइन रहना होगा। इसी के साथ आईसीएमआर लैब की सूची भी मुहैया कराई गई है। साथ ही कोविड टेस्ट सेंटर्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो हर रोज किए गए सभी टेस्ट की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews