इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 पहुंची, 9 मरीजों की मौत

इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 पहुंची, 9 मरीजों की मौत

इंदौर| आकाश धोलपुरे| इंदौर में कोरोना को लेकर प्रशासन सतर्क है लेकिन ये बात हैरान करने वाली है कि यहाँ पॉजिटिव मरीजो की संख्या और मरने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है जो एक बड़ी चिंता ना सिर्फ प्रशासन के लिए चुनौती है बल्कि प्रदेश सरकार के लिए भी।
दरअसल, इंदौर में रविवार को 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है जिसके बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। वही पॉजिटिव मरीजो का आधिकारिक आंकड़ा 122 है। बताया जा रहा है कोरोना पॉजिटिव पुरुष इंदौर के उदापूरा क्षेत्र में रहता था और आज उसकी मौत हो गई। वही इंदौर मौत का एक और मामला शहर के स्नेहलतागंज का जहां रहने वाली 53 वर्षीय महिला की आज दोपहर 12.15 बजे एमआरटीबी अस्पताल में मौत हो गई।

मौत के बढ़ते मामलों को देखकर ना सिर्फ मध्यप्रदेश के सीएम बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री और देश के स्वास्थ्य मंत्रालय का ध्यान इंदौर की ओर है। बता दे कि इंदौर देश के उन शहरों की फेहरिस्त में कोरोना मामलो को लेकर शीर्ष 3 शहरों में है लिहाजा, इंदौर में जिला प्रशासन अब लॉक डाउन को लेकर बेहद सख्त हो गया है और आज हो इंदौर कलेक्टर ने लोगो को हिदायत दी है कि यदि वे घर से बेवजह निकले तो उन पर कानूनी कार्रवाई कर की जाएगी और पुलिस भी अब पहले के मुकाबले कड़ाई से लॉक डाउन और कर्फ्यू का पालन कराने के लिए कमर कस चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews