5वें दिन भी नर्सिंग ऑफ़िसर की हड़ताल जारी, इंदौर में करोना किट पहनकर किया प्रदर्शन

5वें दिन भी नर्सिंग ऑफ़िसर की हड़ताल जारी, इंदौर में करोना किट पहनकर किया प्रदर्शन

Indore News : प्रदेशभर में चल रही नर्सिंग ऑफिसर की हड़ताल के आज 5वें दिन भी जारी है। इसी कड़ी में इंदौर की नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपना विरोध प्रदर्शन कुछ अलग अंदाज में किया। दरअसल, सभी ने करोना किट पहनकर सरकार का ध्यान अपनी ओर खीचने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि कोरोना काल में उन सभी ने अपनी जान की परवाह किए बिना आम जनमानस की दिल से सेवा की है। उस दौर में सीएम ने हमें आश्वस्त किया था कि आपको भी मानदेय बेहतर दिया जाएगा लेकिन वह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”845244393″]

नर्सिंग ऑफिसर ने दी ये जानकारी

वहीं, प्रदर्शन कर रही नर्सिंग ऑफिसर अंजलि ने कहा कि कोरोना किट पहनकर प्रदर्शन करने के पीछे मकसद सिर्फ इतना है कि मामा हमारी दरखास्त को सुने। दूसरी बहन और भांजियों की तरह हमारे साथ भी न्याय करें। साथ ही, अंजलि ने सरकार से इस बात का निवेदन किया है कि कई सालों से संघर्षरत इस नर्सिंग ऑफिसर की मांग को जल्द पूरा करें।

[dgv_vimeo_video id=”845242610″]

ये है प्रमुख मांगे

बता दें कि स्टाफ नर्स द्वारा 300 रुपए प्रति रात्रि आकस्मिक चिकित्सा भत्ता देने की मांग के साथ ही वेतन वृद्धि और पदोन्नति का भी लाभ देने मांग की है। इसके अलावा, अन्य राज्यों की तरह नर्सिंग ऑफिसर को ग्रेड-2  सहित नर्सिंग स्टूडेंट्स का स्टायपेंड 3000 से 8000 तक करने की मांग की गई है। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर को 3 व 4 वेतनवृद्धि का लाभ और स्वशासी नर्सिंग ऑफिसर को 7वां वेतनमान 2016 से देने की मांग सरकार से की है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews