साढ़े तीन करोड़ खर्च कर किया जाएगा ओंकारेश्वर मंदिर का विकास, कार्ययोजना हुई तैयार

साढ़े तीन करोड़ खर्च कर किया जाएगा ओंकारेश्वर मंदिर का विकास, कार्ययोजना हुई तैयार

Indore News: इंदौर संभाग के खंडवा जिले में आने वाले ओंकारेश्वर मंदिर (Omkareshwar temple) का जल्द ही विकास किया जाने वाला है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, जिसके मुताबिक साढ़े तीन करोड़ खर्च कर यह विकास कार्य किया जाएगा।

योजना के मुताबिक मंदिर में कई विकास कार्य किए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए बहुत सी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा ने प्रस्तावित योजना पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक बैठक भी आयोजित की।

इस बैठक में आईजी राकेश गुप्ता, खंडवा कलेक्टर अनूप सिंह और एसपी विवेक सिंह भी मौजूद थे। बैठक के दौरान चर्चा करते हुए एक-दो दिन में कलेक्टर और एसपी द्वारा मंदिर का भ्रमण कर निर्माण कार्य शुरू करवाने की बात कही गई है। योजना में मंदिर के विकास के लिए कई बिंदु तय किए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए कुछ सुविधाओं का विस्तार भी किया जाने वाला है।

परिसर को भव्य बनाने और सौंदर्यीकरण करने के साथ द्वार भी भव्य बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं को आने-जाने में होने वाली व्यवस्था में भी सुगमता लाई जाएगी। इसी के साथ टॉयलेट ब्लॉक भी तैयार किए जाएंगे। इस दौरान संभागायुक्त ने श्रद्धालओं को सुविधा देने के लिए आने और जाने की व्यवस्था अलग-अलग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मंदिर परिसर में बने 5 मंजिला भवन को बेहतरीन तरीके से उपयोग किए जाने पर भी विचार किया गया है। इसी के साथ घाटों का सौंदर्यीकरण कर यहां रेलिंग भी लगाई जाने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews