इंदौर में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा, मामला दर्ज

indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक मामला सामने आया है जहाँ जूनी इन्दौर क्षेत्र में एक बदमाश मोबाइल लूट कर भाग रहा था तभी लोगों की मदद से बदमाश को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जूनी इन्दौर क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भाग रहे यासीर नामक बदमाश को लोगों ने मौके से पकड कर सूए पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर कई मामले में अलग-अलग थानों में लूट और अन्य मामले दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का मोबाइल भी जब्त किया है और पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899804880″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews