
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ हत्या के मामले में फरार चल रहे एक हत्यारे ने खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दरअसल, आरोपी आजाद नगर थाना इलाके में मोइन की हत्या कर दिया था। तभी से वह फरार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार उसने कोर्ट में खुद ही सरेंडप कर दिया।
बेटी के लव मैरिज शादी से था नाराज
दरअसल, पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाने का बताया जा रहा है, जहां आरोपी खिलजी की बेटी लव मैरिज शादी कर ली थी, तब से वह इस बात को लेकर नाराज चल रहा था। आपको बता दें आरोपी खिलजी की लड़की ने उसके दामाद के छोटे भाई से ही शादी रचाई थी, हालांकि नाराजगी के कारण उसने अपने दामाद के छोटे भाई की हत्या करवा दी। आरोपी खिलजी हत्या का मास्टरमाइंड था। उसने सुपारी देकर युवक की हत्या करवा दिया था।
पुलिस ने 3 दिन का मांगा रिमांड
हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी खिलजी को लेकर पुलिस ने कोर्ट से पूछताछ के लिए 3 दिन का रिमांड मांगा है। दरअसल, पुलिस की पूछताछ में आरोपी से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। आपको बता दें पुलिस ने आरोपी खिलजी को पकड़ने को लेकर 10 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था।
[dgv_vimeo_video id=”947415395″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
