इंदौर में चाकूबाजी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर के चंदननगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाकू बाजी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार रंग लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बड़ा की मामला चाकू बाजी तक जा पहुंचा। चाकू बाजी की घटना में घायल युवक की शिकायत के बाद शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर में कल रंग पंचमी के मौके पर रंग लगाने की बात पर दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया था। जिसमें एक पक्ष ने फरियादी जितेंद्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में चंदन पुलिस ने फरियादी द्वारा की गई शिकायत पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले लालू और लखन नामक दो आरोपियों और उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों का रंग लगाने के बाद पर विवाद हुआ था और उसी की चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”929282277″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews