
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Indore News : इंदौर नगरीय क्षेत्र में लगातार हो रही लूट डकैती एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने ओर अवैध हथियार रखकर घुमने वाले अपराधियों की रोकथाम के लिये पुलिस आयुक्त इन्दौर मकरन्द देउस्कर द्वारा निर्देशित किया गया था उसी कड़ी में सहायक पुलिस आयुक्त महोदय गांधी नगर रूबीना मिजवानी ओर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये थे। 21 जनवरी को थाना राजेन्द्रनगर के सिलिकान सिटी क्षेत्र में एक महिला के सांथ मंगलसूत्र लूटने की घटना हुई थी जिस पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु थाना प्रभारी थाना राजेन्द्र नगर सियाराम सिंह द्वारा एक टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा लगातार 7 दिन तक दर्जनों सीसीटीवी फुटेज चेक किए तथा मुखबिर तंत्र विकसित किया गया है।
क्या है पूरा मामला
मुखबिर सूचना ओर सीसीटीवी फुटेज में आए संदिग्धों के हुलिये के आधार पर राजेन्द्रनगर पुलिस टीम के द्वारा अपनी पेशेवर क्षमता प्रदर्शित करते हुए आरोपीगण अंकित पिता राजेनद्रसिंह जनवार उम्र 24 साल निवासी 27 सुमन कॉलोनी महुंगांव थाना किशनगंज एवं आरोपी पुष्पक उर्फ चिंगारी पिता अनिल राठौर उम्र 19 साल निवासी महुंगाव थाना किशनगंज इंदौर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए दोनों आरोपीगणों के कब्जे से घटना में लूटा गया सोने का मंगलसूत्र व बाइक जप्त की है जिसकी कीमती करीब 1,20,000/- रुपए बताई जा रही है।

आरोपीगण शातिर अपराधी है और नशे का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपीगण लूट की वारदातों को अंजाम देते है पूर्व में भी आरोपीगणों पर लूट सहित लगभग एक दर्जन संगीन अपराध दर्ज है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
