Indore : सीएम के कार्यक्रम के चलते दूसरे अस्पताल भेजी गयी गर्भवती महिला

Indore : सीएम के कार्यक्रम के चलते दूसरे अस्पताल भेजी गयी गर्भवती महिला

इंदौर, आकाश धोलपुरे। प्रसवकाल के दौर से गुजर रही एक महिला को सीएम शिवराज सिंह चौहान के वीआईपी के दौरे के कारण इलाज नही मिल सका। जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला राजेंद्र नगर में रहती है और उसने शनिवार को जांच के लिए पीसी सेठी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स से अपॉइंटमेंट लिया था। प्रसवकाल के आखिरी माह में इलाज के लिए वो पीसी सेठी हॉस्पिटल पहुंची थी लेकिन यहां डॉक्टर्स और स्टॉफ ने उसे उल्टे पैर लौटने पर मजबूर कर दिया।

Electricity: ऊर्जा मंत्री के सीढ़ी चढ़ने का दिखा असर, बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत

गर्भवती महिला का कहना है कि वो अस्पताल में इलाज के लिए आई थी लेकिन उसे इलाज नहीं मिला, लिहाजा अब इसे अन्य सरकारी अस्पताल में जाना पड़ेगा। बता दें कि इंदौर का पीसी सेठी हॉस्पिटल गर्भवती महिलाओं के इलाज को समर्पित है और शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान अस्पताल का निरीक्षण करने वाले थे। उनके इस निरीक्षण और अस्पताल की कुछ सुविधाओं के उद्धघाटन के कारण एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए एम.वाय. अस्पताल भेज दिया गया। इधर, इस मामले को लेकर युवक कांग्रेस ने भी विरोध जताया है और युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रमीज खान ने कहा कि सीएम एक एम्बुलेंस का उद्घाटन करने पीसी सेठी हॉस्पिटल पहुंचे थे। लेकिन उनकी सुरक्षा को क्या एक गर्भवती महिला से खतरा था, ये बड़ा सवाल है।

[dgv_vimeo_video id=”570660868″]

[dgv_vimeo_video id=”570661008″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews