बजट से रेलवे के वारे न्यारे, इंदौर को होगा ये फायदा

बजट से रेलवे के वारे न्यारे, इंदौर को होगा ये फायदा

इंदौर, आकाश धोलपुरे| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) को हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट (Budget) से राहत मिली है। दरअसल, वेस्टर्न रेलवे की बात की जाए तो साल 2021 के बजट में रेलवे के9 लेकर लेकर कई प्रावधान किये गए है। पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी जितेन्द्र कुमार जयंत की माने तो इंदौर को हाल ही में पेश किए गए बजट से काफी लाभ होगा।

तेंद्र कुमार जयंत ने बताया किदाहोद इंदौर लाइन के लिये उसमे करीब 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है और अकोला – खंडवा – रतलाम प्रोजेक्ट में 265 करोड़ रुपये का प्रावधान हुआ है और जो काम रुका हुआ था वो फिर से शुरू होगा और जल्द ही उसे पूरा करने की तैयारी की जाएगी। वही उन्होंने बताया कि मनमाड और धार सहित अन्य प्रोजेक्ट में रेलवे की अच्छा पैसा मिला है। वही बजट में जो पैसा मिला हुआ है जिसके चलते बेहतर तरीके से काम हो सकता है।

बता दे कि बजट की राशि सेंशन होने के बाद जल्द ही इंदौर सहित समूचे पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल को फायदा मिलेगा और उम्मीद की जा रही है जल्द ही बेहतरी से कार्य शुरू होंगे और रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews