राज कुंद्रा का इंदौर कनेक्शन, यहां बनी थी एक दर्जन से ज्यादा पॉर्न फिल्में! करोड़ों में हुई थी डील

राज कुंद्रा का इंदौर कनेक्शन, यहां बनी थी एक दर्जन से ज्यादा पॉर्न फिल्में! करोड़ों में हुई थी डील

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर को मिनी मुंबई भी कहा जाता है और इन दिनों बॉलीवुड में हो रहे हंगामे के तार इंदौर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। अश्लील फिल्मों (porn movies) के कारोबार में फंसे मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) को लेकर लगातार हो रहे खुलासों में ये बात सामने आई है कि इंदौर में एक दर्जन से ज्यादा पॉर्न फिल्में बनाई गई थी।

Kundra के कारोबार पर बोली Shilpa Shetty- पोर्न नहीं Erotica फिल्म बनाते हैं Raj

लगातार हो रही पूछताछ और व्हाट्सएप चैटिंग से ये बात सामने आई है कि राज कुंद्रा 121 पॉर्न वीडियो को बेचने की तैयारी कर रहे थे और इसके लिए 1.2 मिलियन डॉलर (8.93 करोड़ रूपये) की डील हुई थी। इसी बीच सूत्रों के हवाले से ये खबर भी मिली है कि मुंबई से इंदौर आकर लोग आसपास के फार्म हाउस (farm house) में ठहरते थे और स्थानीय युवतियों को पैसों का लालच देकर उनसे अश्लील फिल्मों में काम करवाते थे। इस मामले में इंदौर के कुछ लोगों के जुड़े होने की भी संभावना है और इसे लेकर अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करीब साल भर पहले साइबर सेल ने एक रैकेट पकड़ा था जो मुंबई से आया था और उसने इंदौर में एक फार्म हाउस और बंगला किराए पर लेकर कुछ अश्लील फिल्में बनाई थी। आशंका जताई जा रही है कि उस मामले के तार भी राज कुंद्रा से जुड़े हो सकते हैं और इसे लेकर अब जांच पड़ताल की जा रही है।

बता दें कि भारत में प्रतिबंधित होने के कारण पॉर्न फिल्मों को राज कुंद्रा हॉटशॉट्स (Hotshots) नामक ऐप पर अपलोड करता था। जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि केनरिन नाम की कंपनी वी ट्रांसफर प्लेटफार्म और हॉटशॉट्स नाम का ऐप इन पूरी प्रक्रिया में इस्तेमाल होते थे। भारतीय कानून से बचे रहने के लिए राज कुंद्रा ने ब्रिटेन में निवास कर रहे अपने भाई के साथ केनरिन नामक कंपनी बनाई ताकि भारत के साइबर लॉ से बचा जा सके। अश्लील फिल्मों को बाकायदा मुंबई में मडगांव स्थित बंगले में शूट किया जा रहा था और उसके बाद उन्हें वी ट्रांसफर के जरिए केनरिन में भेजा जाता था। इन वीडियो को हॉटशॉट के साथ पेड सब्सक्रिप्शन पर भेजने का अनुबंध किया गया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews