Indore News : इंदौर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां बिजूर से देवास जाने के दौरान 18 वर्षीय युवक कंटेनर से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र की घटना

दरअसल, घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है, जब यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक का परिजन सतीश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसके माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं और वह अपनी बहन के साथ अकेला रहता था। वहीं, बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

[dgv_vimeo_video id=”910746772″]

जांच जारी

मृतक की पहचान विकास के रुप में की गई। जिसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की टीम द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है- अंतरिक्ष इक्का, जांच अधिकारी, गांधी नगर

[dgv_vimeo_video id=”910745967″]

इंदौर, शकील अंसारी