Accident : बेकाबू ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला पटवारी की मौत

Accident : बेकाबू ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला पटवारी की मौत

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

इंदौर में सोमवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमे देपालपुर की पटवारी को अपनी जान गंवानी पड़ी वही सहेली गम्भीर रूप से घायल है। सड़क हादसा शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भौरांसला क्षेत्र के लवकुश चौराहे का बताया जा रहा है जहां से देपालपुर की पटवारी निर्मला मालवीय निवासी सर्वहारा नगर अपनी सहेली नूरजहां उर्फ नूरी के साथ दो पहिया पर सवार होकर घर लौट रही थी। तब ही अचानक शाम 6 बजे के करीब भौरांसला में अचानक एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही महिला पटवारी की मौत हो गई और उनकी दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल दोस्त नूरी को इसके बाद अरविंदो अस्पताल में इलाज के लिये भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भागने की फिराक में था और मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी मचा दी थी। इसके बाद इंदौर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया।सुपरकॉरिडोर के समीप हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इंदौर के पटवारी संघ में गम का माहौल बन गया क्योंकि मृतक महिला पटवारी निर्मला मालवीय मिलनसार थी और उनको जानने वाले बताते है कि वो अपने साथियों के साथ ही आम इंसान की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती थी। वही जानकारी ये भी सामने आई पटवारी निर्मला मालवीय अक्सर अपने भाई के साथ आती थी लेकिन गाड़ी में खराबी के चलते वो बीते 3 दिनों से अपनी दोस्त के साथ घर लौट रही थी। सिग्नल तोड़कर पटवारी की जान लेने वाले ट्रक को जब्त कर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बाणगंगा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews