इंदौर में बदमाशों का तांडव, दुकानों में तोड़फोड़ कर की लूट, राह चलते लोगों को मारे चाक़ू

इंदौर में बदमाशों का तांडव, दुकानों में तोड़फोड़ कर की लूट, राह चलते लोगों को मारे चाक़ू

इंदौर|  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। मंगलवार रात को एक ऐसा ही मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आया है । जहां खुलेआम कुछ ही समय मे धारदार हथियार की सहायता से 6 बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया, 8 दुकानों में तोड़फोड़, राह चलते चार युवकों पर चाकू से हमला किया। पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है वही बदमाश चाकू की नोक पर बीस हजार रुपये भी लूट कर फरार हो गए है। फिलहाल  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

बताया जा रहा है मामला देर रात राजेंद्र थाना क्षेत्र के गड़बड़ी पुल के पास का है जहां पांच से छह बदमाशों ने जमकर आतंक मचाकर रुपए की मांग करने लगे। बदमाशों ने चार राहगीरों को चाकू मारकर घायल कर दिया साथ ही आसपास दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में स्थित श्रीजी दूध डेयरी व्यवसाय के गल्ले में से बीस हजार रुपए लूट कर फरार हो गए पूरी घटना लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो  रहे है।

इधर, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाश किस तरह से बैखोफ होकर आतंक मचा रहे है और खुलेआम हाथों में चाकू लिए घूम रहे है साथ ही दुकानदारों को जमकर पीट रहे है।बदमाश तकरीबन एक से डेढ़ घण्टे क्षेत्र में आतंक मचाते रहे। जिन बदमाशों ने उत्पाद मचाया वो सोनू काला, गिरीश पंडित, लक्की और अन्य बदमाश बताये जा रहे जो क्षेत्र के लिस्टेड गुंडे हैं। इधर, पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews