इंदौर में Sunday Lockdown पर संशय बरकरार,विजयवर्गीय ने की गृहमंत्री से चर्चा

कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर/आकाश धोलपुरे

आज बुधवार से 4 अगस्त तक इंदौर (Indore) को आगामी त्योहारो के चलते पूरी तरह से खोल दिया गया है। 6 दिन की इस व्यवस्था के चलते शहर के मध्यक्षेत्र के बाजार भी गुलजार नजर आ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच बड़ी तकलीफ ये है कि प्रदेश सरकार के Sunday lock Down पर इंदौर को खोला जाए या नहीं। इन सब बातों पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) ने एक तरह से विराम दे दिया है।

दरअसल, राखी का त्यौहार सोमवार को है और ऐसे में यदि रविवार को लॉक डाउन रहता है महिलाएं खरीदी कैसे कर पाएंगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) से बात की है ताकि रविवार को इंदौर खुला रहे। इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उन्होंने राखी के त्यौहार को ध्यान में रख बहनों की सुविधा की दृष्टि से प्रदेश के गृहमंत्री से बात की है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री जल्द ही sunday lock down को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर इंदौर को इस रविवार को लॉक डाउन से छूट दे सकते हैं। हालांकि गृहमंत्री से चर्चा के दौरान बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने ये बात भी रख दी है कि इस रविवार का लॉक डाउन किसी और दिन रख दिया जाए।

फिलहाल, इस मामले के अभी तक प्रदेश सरकार से हरी झंडी नही मिली है, लिहाजा अभी ये साफ नही है कि इस रविवार को इंदौर खुला रहेगा या नहीं ?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews