प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल जलमग्न, इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी, मरीज परेशान

प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल जलमग्न, इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी, मरीज परेशान

इंदौर, आकाश धोलपुरे

दो दिन से हो रही जोरादार बारिश ने जहाँ सारे रिकार्ड तोड़ दिए है वही आम लोगो के लिए परेशानी भी बढ़ चुकी है। इधर, मुख्यमंत्री के सपनों के शहर इंदौर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एम.वाय. में बारिश ने हालात बद से बदतर कर दिए है। अस्पताल के बेसमेंट में करीब 4 फिट पानी जमा हो गया है ।

वही अस्पताल के आकस्मिक विभाग सहित अन्य वार्ड भी पानी पानी हो गए है। जिसके चलते मरीज और उनके परिजन परेशान होते नजर आए । दरअसल, इंदौर में हुई जोरादार बारिश ने सभी को कही ना कही परेशान किया है । प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल एम.वाय. में तो इमरजेंसी वार्ड में पानी भर जाने से मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी इलाज कराने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा । शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण तेजी से बढा पानी इमरजेंसी वार्ड की छत से होकर पूरे वार्ड में भर गया। वही तल मंजिल पर स्थित एक्स – रे विभाग कैदी वार्ड सहित अन्य वार्डों में तो चार फीट के करीब पानी भरा है । वही अन्य वार्डो में पानी में बदबू होने के कारण डॉक्टर भी मरीज का इलाज नही कर पाये। एम. वाय. से आई तस्वीरों से समझा जा सकता है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल के जब ये हाल होंगे तो फिर शहर की निचली बस्तियों में हालात कैसे होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews