
Aerodrome Police Station, Indore
थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर लालच में आई एक युवती को ठगों ने झांसा दे दिया, बुकिंग करने पर इंदौर में रहने वाली युवती के साथ 43 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई, युवती ने इसकी शिकायत एरोड्रम थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शातिर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सोशल मीडिया पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखा था, उसने इंस्ट्राग्राम पर द टूरिंग साइट्स नाम से थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखने के बाद दिए लिंक को ओपन कर मैसेज से बात की।
लिंक ओपन करने के बाद उसके व्हाट्स एप पर मैसेज आया और उसे थाईलैंड ट्रिप की जानकारी और चार्ज बताए गए। युवती को ट्रिप महँगी लगी तो उसने मन कर दिया, इसके बाद ठगों ने अपना मकसद पूरा करने के लिए उसके पास कम कीमत की ट्रिप की जानकारी भेजी और टिकट बुक करने के लिएय सहमति मांगी।
ठगों के झांसे में आई युवती, कैश ट्रांसफर किया
युवती ने पूछा कि पहले ट्रिप का चार्ज ज्यादा था अब अचानक कम कैसे हो गया तो ठगों ने कहा हमारा कोलोब्रेशन है एक कंपनी के साथ तो वो हमें डिस्काउंट देती है वही हमें आपको दिया है, युवती भरोसे में आ गई और ठगों के बताये मुताबिक उन्हें 43 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
एयरपोर्ट पहुंचकर मालूम चला टिकट अवैध है
टिकट बुक होने के बाद युवती इंदौर एयरपोर्ट पहुंची और जब वहां उसका टिकट चैक किया गया तो वो अवैध निकला, इतना सुनते ही युवती को समझ आ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है , उसने एरोड्रम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, और जिस नंबर से मैसेज आये थे उसकी भी पड़ताल कर रही है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

