खुद को आग लगाने वाले कम्युनिस्ट नेता की माैत, जेब से मिले थे CAA/NRC विरोधी पर्चे

खुद को आग लगाने वाले कम्युनिस्ट नेता की माैत, जेब से मिले थे CAA/NRC विरोधी पर्चे

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार को गीता भवन सामने खुद को आग लगाने वाले माकपा नेता रमेश प्रजापति की मौत हो गई है। उन्हें 90 प्रतिशत जली हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आत्मदाह के दौरान उनकी जेब से एनआरसी और सीएए विरोधी पर्चे भी मिले थे। हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नही हो पाया है कि प्रजापति ने यह कदम क्यों उठाया था। इधर परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है।

दरअसल, रमेश प्रजापति शुक्रवार शाम सात बजे गीता भवन चौराहा स्थित एक ऑटोमोबाइल्स शोरूम के पास पहुंचे और बाेतल में भरा केरोसिन खुद पर उड़ेलकर आग लगा ली। उन्हें लपटों में घिरा देख लोग सकते में आ गए। घटनास्थल के पास रहने वाले डीएसपी सुनील तालान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। तुकोगंज थाने के बीट जवान वहां पहुंचे और लोगों की सहायता से प्रजापति की आग बुझाकर एमवाय पहुंचाया गया था। यहां बर्न यूनिट में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 90 प्रतिशत जलने के चलते रविवार रात उनकी मौत हो गई।

रमेश की जेब में सीएए और एनआरसी के विरोध में लिखे पर्चे भी मिले थे। प्रजापति रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है। वे कई दिनों से सीएए और एनआरसी के विरोध में माणिकबाग और बड़वाली चौकी में पार्टी की ओर से प्रदर्शन कर रहे थे। माना जा रहा है कि इसी के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है प्रजापित के बयान नहीं हाे सके हैं। इसलिए पता नहीं चला कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया?आत्मदाह को लेकर परिजन ने पुलिस से जांच की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews