इंदौर में दुल्हन की दहलीज पर बारात, फिर हुई उसकी अश्लील तस्वीरे वायरल और हुआ ये !

इंदौर में दुल्हन की दहलीज पर बारात, फिर हुई उसकी अश्लील तस्वीरे वायरल और हुआ ये !

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश में एक बारात दुल्हन (bride in indore) की दहलीज पर पहुंचकर वापस लौट गई। दरअसल, नीमच से इंदौर (Indore) पहुंची बारात जैसे ही दुल्हन के घर पहुंची वैसे ही सनसनीखेज तस्वीरों के वायरल होने का सिलसिला शुरू हुआ और उसके बाद आखिर में दूल्हे के परिवार ने निर्णय लिया कि वो अब बिना दुल्हन के वापस अपने घर जायेगें और अंत मे हुआ भी ये ही। हालांकि, इस मामले को लेकर दुल्हन के परिवार ने भी कोई आपत्ति नही ली क्योंकि शादी तोड़ने की वजह बेहद अलग थी।

यह भी पढ़े…लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शेख सजाद को गृह मंत्रालय ने किया आतंकी घोषित

आपको बता दें कि इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का विवाह नीमच में तय हुआ था। तय रिश्ते के मुताबिक सोमवार को बारात दुल्हन के घर लगनी थी और इसके बाद अग्नि के सात फेरे लिए जाने थे लेकिन सोशल मीडिया के जमाने मे अचानक ऐसा कुछ हुआ कि बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दरअसल, इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त दुल्हन के परिवार के लिए चकनाचूर हो गई जब बारात दुल्हन के घर पहुंची। इधर शादी की तैयारियां हो रही थीं और उधर दूल्हे सहित उसके परिवार के मोबाइल में दुल्हन के अश्लील व गन्दी तस्वीरें पहुंच गई। इसके बाद माहौल एकदम शांत हो गया जैसा कि अक्सर तूफान के पहले की शांति में होता है। होने वाले जीवनसाथी की ऐसी तस्वीरों से नाराज दूल्हे ने शादी तोड़ दी। कुछ देर पहले जहां खुशियों की शहनाइयां बज रही थी,अब वहां सन्नाटा पसरा है।

यह भी पढ़े…कलेक्टर का एक्शन, DEO को नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

वही इस मामले में एडिशनल डीसीपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बारात आई थी। इसी दौरान देपालपुर निवासी शुभम जैन ने दुल्हन के अश्लील फोटो दूल्हे और उसके परिवार को फॉरवर्ड कर दिए। जिसके बाद दूल्हा और उसके परिवार के लोग शादी तोड़कर बारात लेकर वहां से रवाना हो गया। वही पीड़ित परिवार ने देपालपुर में रहने वाले शुभम जैन की थाने में शिकायत की है। फिलहाल, पुलिस ने फोटो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”700852458″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews