इंदौर।आकाश धौलपुरे। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन और शहर में लगे कर्फ्यू के के चलते माना जा रहा था की इस दौरान डॉग बाइट की घटनाएं शून्य हो जाएगी लेकिन देखने में आया है कि आम दिनों के मुकाबले डॉग बाइट की घटनाए लॉक डाउन के दौरान तेजी से बढ़ रही है। इंदौर के लाल अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष शर्मा ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा कर्फ्यू के दौरान कुत्तों के काटने की घटनाएं ज्यादा हो रही है। 28 मार्च को सुबह से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक करीब 140 डॉग बाइट की घटनाएं हो चुकी है इसका मतलब है कि कर्फ्यू के दौरान भी लोग घरों से बाहर निकल रहे थे और दूसरा कारण की कुत्तों को खाना नहीं मिल पाने के कारण भी काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी है । फिलहाल, आज से 3 दिन तक दूध और मेडिकल सेवा को छोड़कर टोटल लॉक डाउन है लिहाजा श्वानों द्वारा काटने की घटना के ग्राफ में कमी आने की सम्भावना है वही प्रशासन को कोरोना संक्रमण के दौरान मूक प्राणियों के खाने की व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है नही तो उनकी मुश्किलें बढ़ेगी और वो आम लोगो को नुकसान पहुंचाएँगे।
इंदौर: लॉक डाउन के दौरान डॉग बाइटिंग से बढ़ी परेशानी
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






