लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल, इंदौर प्रशासन का सख्त रवैया

jail

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना को लेकर इंदौर हाई अलर्ट पर है। यहां लगातार कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है बावजूद इसके अब भी कई लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिये अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी और जेल भेजेगी।

शहर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है और इसके लिये अस्थायी जेल बनाई जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने अस्थाई जेल बनाने के आदेश दे दिये हैं और प्रशासन ने अगले 30 दिनों के लिए वैष्णव यूनिवर्सिटी को अस्थाई जेल में तब्दील कर दिया है। अब जो भी लॉकडाउन का मखोल उड़ाता पाया गया उसे गिरफ्तार कर इस अस्थायी जेल में डाल दिया जाएगा।
श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय सांवेर रोड के प्रथम तल में ये अस्थाई जेल बनाई गई है।समाज सेवा के नाम पर व्यर्थ में सड़क पर निकलने वालों और अनावश्यक काम से घूमने वालो की गिरफ्तारी की जाएगी, वहीं ठेला लेकर सब्जी बेचने निकले लोगों को भी जेल भेजने की तैयारी है। जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल को श्री वैष्णव विद्यापीठ में अस्थाई जेल की व्यवस्था संभालने के आदेश दिये गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews