पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, MP Tourism ने PBD Indore 2023 में 8 MOU साइन किए

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, MP Tourism ने PBD Indore 2023 में 8 MOU साइन किए

MP News : मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (PBD 2023 Indore) मध्य प्रदेश के लिए अच्छी संकेत लेकर आया है, विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार के निमंत्रण पर इंदौर पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने मध्य प्रदेश में निवेश की दिशा में कदम बढ़ाये हैं। इस दौरान मप्र टूरिज्म बोर्ड (MP Tourism) ने 8 एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं जिससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

GOPIO के 8 देशों ने किये MOU पर हस्ताक्षर

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में इंदौर (Pravasi Bhartiya Divas Sammelan) में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में एम पी टूरिज्म पवेलियन में ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन (गोपियो) के 8 देश के चेप्टर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू फ्रांस मेट्रोपोल पेरिस, मॉरीशस, रीयूनियन द्वीप, मार्टीनिक, श्रीलंका, गोपियो इंटरनेशनल, मलेशिया एवं मॉरिशस के साथ किए गए। एमओयू पर प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने टूरिज्म बोर्ड की ओर से और जीओपीआईओ (GOPIO) के 8 देश के अध्यक्षों ने हस्ताक्षर किए।

MP Tourism प्रमुख सचिव शुक्ला ने की ये अपील

प्रमुख सचिव शुक्ला ने कहा कि यह एमओयू प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के विकास में अधिक सहयोग स्थापित करने, पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया गया है। यह अनुसंधान, संवर्धन और पर्यटन विकास में सहयोग को मजबूत करने, बढ़ावा देने और विकसित करने का भी प्रयास है। प्रमुख सचिव शुक्ला ने कहा कि भारतीय मूल का प्रत्येक व्यक्ति वास्तव में देश का एक सांस्कृतिक राजदूत है। उन्होंने सभी प्रवासी भारतीयों से भारत की संस्कृति का विदेश में प्रचार करने की अपील भी की।

GOPIO फ़्रांस अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

अध्यक्ष जीओपीआईओ फ्रांस राजाराम मुनुस्वामी ने कहा कि एमओयू दोनों देश के लिए उपयोगी रिश्ते का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह मध्य प्रदेश पर्यटन और फ्रेंच भाषी क्षेत्रों के बीच मौजूद बंधन को और मजबूत करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews