VIDEO: पुलिस का नवाचार- अब गुंडों के हवाले इंदौर का ट्रैफिक

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  इंदौर में गुंडों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा बदमाशो से बांड भरवाया जा रहा है।इसी कड़ी में पलासिया पुलिस ने क्षेत्र के बदमाशो को बांड भरवाने के बाद उसे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए चौराहे पर लगाया गया ।पुलिस ने बदमाशों पर नकेल कसने के लिए अब उनसे बांड भरवाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP से होकर जाने वाली ये एक्सप्रेस ट्रेनें 12 दिसंबर तक निरस्त, आज से इन ट्रेनों में जनरल टिकिट

बांड भरने के बाद भी अगर बदमाश अपराध करते पाए गए तो उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी ।इसी कड़ी में पलासिया पुलिस ने क्षेत्र के लिस्टेट बदमाशो के बांड भरवाए ओर उसके बाद उन्हें चौराहे पर खड़ा कर ट्रफिक व्यवस्था को सँभालने की जिम्मेदारी दी । हमेशा क्षेत्र में उत्पात करने वाले बदमाशो को ट्रफिक व्यवस्था ठीक करते देख क्षेत्र के लोग भी आश्यर्च में पड़ गए ।

यह भी पढ़े.. शर्मनाक: शहादत का जश्न, बीजेपी विधायक ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

शहर के कई थानों पर सुबह से बदमाशों के द्वारा आमद दी जा रही है और उनसे बांड भरवाए जा रहे है ।लेकिन पलासिया पुलिस ने बदमाशों को जिस तरह ट्रैफिक व्यवस्था में लगाकर सुधरने का मौका दिया है वो काबिले तारीफ है।गौरतलब है की अब तक पूर्वी क्षेत्र में 400 से अधिक बदमाशों के बांड ओवर अलग अलग थाना क्षेत्र में भरवाए जा चुके है।

[dgv_vimeo_video id=”655239460″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews