विजयवर्गीय ने प्रशासन को दिए महत्वपूर्ण सुझाव, Lockdown पर जताई असहमति

कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर।आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में सोमवार को कोविड को लेकर एक बड़ी बैठक होना है जिसमे हो सकता है कि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और डॉक्टर्स लॉक डाउन के संबंध में भी चर्चा करें लिहाजा इसके पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने लॉक डाउन पर असहमति जताई और एक मार्मिक अपील शहरवासियों से की। दरअसल, विजयवर्गीय कल दिल्ली में होंगे ऐसे में उन्होंने साफ किया कि मुट्ठीभर लोगो की गलती की सजा शहर क्यों भुगते लिहाजा उन्होंने प्रशासन को सुझाव दिया है कि ऐसे मार्केट बंद करवा दीजिये और गलती करने वालो को सजा के तौर पर स्पॉट फाइन लगाए।

इतना ही नही उन्होंने ये भी कहा कि ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण हवा में भी फैल रहा लिहाजा लोग सतर्क रहें, प्राणायाम करे और काढ़ा पीने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का आवयश्क तौर पर कड़ाई से पालन करे। उन्होंने शहर के मुट्ठी भर लोगो पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 3 माह से शहर का प्रशासन, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, नर्स, मीडिया, समाजसेवियो ने इंदौर को बचाने के लिए मेहनत कर पसीना बहाया ऐसे में चंद लोगो की वजह से दोबारा हम उसी स्थिति में जाये तो ये ठीक नही होगा। ऐसे में शहरवासियों से अपील है कि घूमने जाना, पार्टी मनाना, बर्थ डे सेलिब्रेट करना उचित नही है इसलिए वो हाथ जोड़कर अपील करते है कि इंदौर को बचाने के लिए की गई मेहनत को जाया नही जाने दिया जाए। क्योंकि रोज कमाने और खाने वालों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएगी।

उन्होंने साफ किया कि अभी लॉक डाउन की आवश्यकता नही है और मैने सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वो गरीब बस्तियों के लोगो को मास्क बांटे इतना ही नही विधायक आकाश विजयवर्गीय से भी बात की और वो अपने विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख मास्क बाटेंगे। उन्होंने कहा इंदौर खतरे के निशान से मुश्किल से वापस आया है ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सभी मिलकर जिम्मेदारी से स्थिति को काबू करे। वही उन्होंने कहा कि प्रशासन को सख्ती से लोगो को काबू में करना चाहिये फिर चाहे उनको सजा ही क्यो न दी जाए। कुल मिलाकर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नम्बर 1 इंदौर को दोबारा लॉक डाउन की स्थिति में नही देखना चाहते है लिहाजा उन्होंने मार्मिक अपील शहरवासियो से की है वो सतर्कता बरते और सभी प्रोटोकॉल का अनुसरण करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews