दुबई में बना पहला मंदिर, दशहरे के दिन से आमजनों के लिए खुला, देखें Photos

दुबई में बना पहला मंदिर, दशहरे के दिन से आमजनों के लिए खुला, देखें Photos

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | दुबई में 4 अक्टूबर को एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया जिसकी नीव साल 2020 में रखी गई थी बता दें कि इस मंदिर को बनाने में लगभग 2 साल का समय लगा जिसे संगमरमर से बनाया गया है। बता दें कि मंदिर का उद्घाटन UAE के कैबिनेट मिनिस्टर शेख नह्यान बिन मुबारक अल नह्यान ने किया। इस दौरान भारत के एम्बेसेडर संजय सुधीर भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कई धर्मों के धर्मगुरू भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – Viral Video: पेड़ से टकराया प्लेन, फिर हुआ ये, देखें वीडियो

इस मंदिर के निर्माण में 9 सौ टन स्टील, 600 क्यूबिक मीटर कंक्रीट, 15 स्क्वेयर मीटर मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, 5000 स्क्वेयर फीट का मुख्य सभागार बनाया गया है जिसमें 15 सौ श्रद्धालु एक साथ बैठ सकते हैं साथ ही, 750 श्रद्धालु इसके ग्राउंड फ्लोर में आ सकते हैं। वहीं, एक और हॉल का निर्माण भी किया गया है जिसमें लगभग 200 श्रद्धालु एक बार में एकत्रित हो सकते हैं। इस मंदिर में कुल 16 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इतना ही नहीं यहां पर एक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण भी किया गया है, जहां जरूरतमंदों के लिए मेडिकल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें – Relationship tips : अपनी रिलेशनशिप को सुंदर बनाने के लिए कीजिये ये काम

दुबई में बना यह भव्य मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। जिसकी सुंदरता देखने लायक है। इसी कड़ी में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के आनंद महिंद्रा ने 1 मिनट का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि शुभ मुहूर्त. दुबई की मेरी अगली यात्रा पर इस मंदिर के दर्शन जरूर करूंगा. बता दें कि आनंद महिंद्रा को दुबई जाकर इसके दर्शन करने का मन करने लगा है. महिंद्रा का मानना है कि अब इस भव्य मंदिर का औपचारिक उद्घाटन हुआ है।

बता दें कि इस मंदिर को दशहरे के दिन से ही आम जनों के लिए खोल दिया गया है, जिसमें सभी धर्मों के लोग दर्शन करने आ सकते हैं। दुबई में बना पहला मंदिर देखने में इतना भव्य है कि तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को यह काफी पसंद भी आ रहा है। इसकी भव्य बनावट, इसकी सुंदरता देखने लायक है। वहीं, उम्मीद लगाई जा रही है कि दिवाली पर यहां एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – पैन कार्ड से जुड़ा ये काम करना पड़ेगा महंगा, भरना पड़ेगा जुर्माना, जानें यहाँ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews