
Jabalpur News : जबलपुर में देर रात तीन बाइक सवारों ने एक सर्राफा व्यापारी को चाकू मारा और लाखों रुपए के जेवरात समेत नगदी लूटकर फरार हो गए। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस सहित एसपी तुषारकांत विद्यार्थी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
भेड़ाघाट थाने का मामला
दरअसल, मामला भेड़ाघाट थाना के तेवर गांव के पास का है, जहां पर सराफा व्यापारी ओमप्रकाश सोनी बाइक से अपने घर जा रहा था। जिसकी गढ़ा में ज्वेलर्स की दुकान है। तभी 3 बाइक सवार उसके पास आए और उनका रास्ता रोककर हाथ में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद वह तीनों लुटेरे जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जिसमें 20 किलो जेवरात सहित 800 ग्राम सोना और 80,000 रुपए नगद रखे हुए थे।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, लुटेरे कौन है और कहां के रहने वाले हैं सर्राफा व्यापारी इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाए हैं। वहीं, जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी का दावा है कि जल्द ही तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

