उप चुनाव के बीच बुधवार को सीएम शिवराज जबलपुर दौरे पर , सियासी हलचल तेज

सुकन्या समृद्धि योजना

जबलपुर, संदीप कुमार। उप चुनाव (MP By Election) के बीच अपने व्यस्त समय को निकाल कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) का बुधवार को जबलपुर आने का कार्यक्रम बना है, सीएम शिवराज कल बुधवार 20 अक्टूबर को 2 घण्टे के लिए जबलपुर आ रहे हैं इस दौरान शिवराज सिंह आगमन जीव दया गौ सेवा सम्मान में शामिल होंगे……..

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिलवाराघाट स्थित दयोदय गौशाला तीर्थ में आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया गौ सेवा सम्मान योजना के तहत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे, शिवराज सिंह चौहान बुधवार 20 अक्टूबर की दोपहर 3:50 बजे सतना जिले सितपुरा से हेलीकाप्टर द्वारा भेड़ाघाट में बनाये जा रहे अस्थाई हेलीपेड आयेंगे।

ये भी पढ़ें – MP School : शिक्षकों की जॉइनिंग के लिए सरकार ने जारी किया नया आदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भेड़ाघाट से कार द्वारा शाम 4:05 बजे दयोदय गौ शाला तीर्थ तिलवारा पहुँचेंगे, मुख्यंमत्री दयोदय तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5:05 बजे भेडाघाट हेलीपेड रवाना होंगे तथा भेड़ाघाट से शाम 5:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो प्रस्थान करेंगे, सीएम शिवराज  के जबलपुर आने का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मंगलवार को मौके पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। सीएम शिवराज के जबलपुर आने के अचानक बने कार्यक्रम के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें – नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान, सरकार किसानों के साथ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews