MP School : शिक्षकों की जॉइनिंग के लिए सरकार ने जारी किया नया आदेश

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग(MP School Department) ने नव नियुक्त शिक्षकों (MP Teacher) के लिए एक नया आदेश जारी किया है।  इस आदेश में नए शिक्षकों को ज्वाइन करने के लिए और समय दे दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि नव नियुक्त शिक्षक अपनी पद स्थापना स्थल पर 30 अक्टूबर तक पहुंचकर आवश्यक रूप से ज्वाइन हो जाएं।

लोक शिक्षण मध्यप्रदेश के आयुक्त अभय वर्मा के हस्ताक्षर से जारी एक आदेश प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है उच्चतर माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षक के पद पर 6 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को नियुक्ति आदेश जारी किये गए हैं।  जिसमें नव नियुक्त शिक्षकों को 15 दिन में पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – MP College : उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, कॉलेजों में 25 हजार सीटें बढ़ाई

आदेश में आगे कहा गया कि उक्त आदेश के क्रम में नव नियुक्त उच्चतर माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षक 30 अक्टूबर तक अपनी पद स्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे।  यानि पहले जॉइनिंग के लिए दी गई  समय सीमा को सरकार ने बढ़ा कर नए शिक्षकों को राहत दी है।

 ये भी पढ़ें – ग्वालियर की बेटी MP हॉकी टीम की कप्तान, नेशनल चैम्पियनशिप में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews