स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर जबलपुर में डेयरडेविल्स ने किए हैरतअंगेज Stunts, देखें वीडियो

स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर जबलपुर में डेयरडेविल्स ने किए हैरतअंगेज Stunts, देखें वीडियो

जबलपुर, संदीप कुमार। 1971 में भारत-पाक (Indo-Pakistani War of 1971) के बीच हुए युद्ध मे भारत ने विजय हासिल की थी। इसी को लेकर स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर जबलपुर (Jabalpur) के वन एसटीसी में बृहद कार्यक्रम चल रहा है, इसी कड़ी में आज डेयरडेविल्स (Daredevils) का कार्यक्रम रखा गया था, इस कार्यक्रम में मेजर दिशांत कटारिया के नेतृत्व में 33 डेयरडेविल्स ने मोटरसाइकिल से शानदार प्रदर्शन किया। आप भी देखे दिल थाम कर डेयरडेविल्स के हैरतअंगेज कारनामे…….!

https://vimeo.com/625514272

यह भी पढ़ें…Bhind News : मेहगांव एसडीएम की कार्रवाई, उचित मूल्य राशन की दुकान को किया सील

जिसने देखा बस देखता रह गया
वन एसटीसी में डेयरडेविल्स ने ऐसा शानदार कार्यक्रम किया कि जिसने देखा बस देखता रह गया, जी हाँ तेज रफ्तार के साथ दर्जनों बाइक्स का आपस में क्रॉस करना, मोटरसाइकिल से पिरामिड बनाना, आग के चक्र को मोटरसाइकिल से पार करना, कांच को तोड़ने जैसे कई हैरतअंगेज कार्यक्रम डेयरडेविल्स ने करके दिखाए। इस दौरान सेना के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

आजादी के पहले से डेयरडेविल्स कर रही है कारनामे
सेना के गौरीशंकर परेड में आयोजन हुए डेयरडेविल्स के शो को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए थर, इस कार्यक्रम में मौजूद मध्य भारत एरिया के लेफ्टिनेंट जनरल एस. मोहन ने कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बात की और कहा कि हम 1971 में पाकिस्तान पर मिली जीत की स्वर्ण जयंती मना रहे है, ये बहुत ही गर्व की बात है कि डेयरडेविल्स आज़ादी के पहले से है और अभी तक डेयरडेविल्स की टीम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैरतअंगेज कारनामे करके देश का और वन एसटीसी का नाम रोशन किया है।

https://vimeo.com/625515795

यह भी पढ़ें… क्रूज रेव पार्टी में शामिल मुनमुन धमीचा के घर चोरों ने बोला धावा, तंग गली का यह मकान देखकर लोग रह जाते है हैरान

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews