Bhind News : मेहगांव एसडीएम की कार्रवाई, उचित मूल्य राशन की दुकान को किया सील

Bhind News : मेहगांव एसडीएम की कार्रवाई, उचित मूल्य राशन की दुकान को किया सील

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड जिले (Bhind District) लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद मेहगांव एसडीएम (Mehgaon SDM) ने कार्रवाई करते हुए एक उचित मूल्य राशन की दुकान को सील कर दिया है। दरअसल, अन्न उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत राशन वितरण न करने पर उचित मूल्य दुकान पर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान एएसओ अजय अस्थाना मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…डबरा में होगा 1 लाख, 11 हजार, एक सौ 11 हनुमान चालीसा का पाठ

जानकारी के अनुसार गुतोर ग्राम में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था अंतर्गत उचित मूल्य दुकान पर राशन नहीं बांटने की एसडीएम को काफी समय से शिकायत मिल रही थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत जिले की सभी उचित मूल्य राशन दुकान पर पात्र हितग्राहियों को 10 किलोग्राम के बैग में नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। लेकिन गुतोर ग्राम में राशन नहीं बांटा जा रहा हैं साथ ही अन्न उत्सव का कोई भी काम नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद निरीक्षण कर एसडीएम ने यह पाया कि सारी शिकायतें सही है, जिस पर एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई कर राशन केंद्र को सील कर दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews