जबलपुर : सड़क पर पड़े घायलों के लिए देवदूत बन कर पहुचे डॉ गुमास्ता – पूर्व मंत्री अजय विश्नोई

जबलपुर : सड़क पर पड़े घायलों के लिए देवदूत बन कर पहुचे डॉ गुमास्ता – पूर्व मंत्री अजय विश्नोई

जबलपुर,संदीप कुमार। मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग के अध्यक्ष विनोद गोंटिया पदग्रहण कार्यक्रम करने के लिए भोपाल जा रहे थे, इसी दौरान उनके साथ उनके मित्र डॉ गुमाश्ता थे, इसके अलावा साथ मे दीदी ज्ञानेश्वरी भी थी।

यह भी पढ़े… Gwalior में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 22 संक्रमित मरीज

हम आपको बता दें कि जबलपुर से भोपाल जाते समय रास्ते मे उदयपुरा का पास कुलदीप विशनोई का स्कूल गुरुकुल है,जहाँ सभी लोग चाय पीने रुक गए। इस दौरान पता चला कि पास में ही दो कार आपस मे भिड़ गई है और कुछ लोग घायल हो गए है, जानकारी मिलते ही डॉ गुमास्ता चाय छोड़ कर तुरंत घटना स्थल की तरफ चल दिये, दुर्घटना में दोनों कार में 10 लोग घायल हो गए थे। जबकि एक कि मृत्यु हो गई थी। डॉ गुमास्ता मौके पर घायलों को बचाने में जुट गए,साथ ही स्थानीय व्यक्तियों ने भी उनकी मदद की।

यह भी पढ़े… महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 10 जनवरी तक प्रवेश बंद

इस दौरान उदयपुरा की पुलिस भी मोके पर पहुंच गई और सबको लेकर उदयपुरा के शासकीय अस्पताल लेकर जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉ सिंघई, डॉ सपना विशनोई सहित सभी घायलों का इलाज में किया। बताया जा रहा है कि घायलों में सबकी हड्डियां टूटी गई है, इस दौरान भोपाल जाने के कार्यक्रम में विलंब हो गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews