
जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जब शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की पत्रकारवार्ता चल रही थी उस समय जबलपुर (jabalpur) में हरियाणा के तस्कर अवैध शराब तस्करी कर रहे थे, तभी जबलपुर जीआरपी पुलिस ने हरियाणा के अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, ये शराब तस्कर रेल मार्ग से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आए जिसे जबलपुर में खापने की तैयारी में थे, दोनो आरोपियों से जीआरपी पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े…तीसरी मंजिल से गिरे डॉक्टर दंपति के बेटे की रहस्यमयी मौत
जानकारी के अनुसार, जीआरपी जबलपुर में आज चेकिंग के दौरान दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गई है, जीआरपी पुलिस ने बताया कि हरियाणा के जींद जिले से शराब लाकर जबलपुर में सप्लाई किया करते हैं, गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित जाट और राहुल जाट है जिनसे 142 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”687131040″]
