तीसरी मंजिल से गिरे डॉक्टर दंपति के बेटे की रहस्यमयी मौत

तीसरी मंजिल से गिरे डॉक्टर दंपति के बेटे की रहस्यमयी मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में एक डाक्टर के बेटे की तीसरी मंजिल से गिरकर रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई, 30 साल का मृतक गिरीश शर्मा बुधवार की रात अचानक 8 बजे अपने तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरा, परिजन उसे हादसे के बाद फौरन लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां इलाके के दौरान उसकी मौत हो गई, गिरीश की माँ वेटनरी डाक्टर है वही उसके पिता हमीदिया अस्पताल में डाक्टर है, गिरीश की मौत एक पहेली बन गई है, हालांकि उसकी मौत हत्या है या हादसा या फिर आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… इंदौर : लकवाग्रस्त पत्नि से तांत्रिक ने किया रेप, पति को इस बहाने 10 किलोमीटर दूर भेजा।

गिरीश के माता – पिता साथ नहीं रहते थे, दोनों में विवाद रहता था जिसके चलते गिरीश और उसके दो जुड़वां भाईयों के साथ उसकी माँ भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में एक फ्लैट में रहती है, गिरीश हादसे के वक्त वह सिर्फ अंडरगारमेंट में था, इसलिए पुलिस यह भी मान रही कि घटना से पहले उसका किसी से किसी मुद्दे पर विवाद हुआ होगा। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का मामला मान रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews