Jabalpur News : MP में बेख़ौफ़ दबंग, महिला के इशारे पर दो युवकों की सरेराह पिटाई   

बीजेपी विधायक का भाई

जबलपुर, संदीप कुमार। संस्कारधानी जबलपुर(Jabalpur News) में एक बार फिर तालिबानी चेहरा देखने मिला है जहाँ एक महिला ने अपने आठ से दस कर्मचारियों के साथ दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं महिला ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल भी किया है। पीड़ित युवकों ने एसपी आफिस जाकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

मारपीट की घटना जबलपुर के गोरखपुर थाने के मंडवा बस्ती की है आरोप है कि साइना नाम की एक महिला ने बीते दिनों मांडवा बस्ती में जाकर अपने साथियों के साथ दो युवकों को जमकर पीटा। महिला ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो भी बनाया। महिला को शक था कि उसकी मोबाइल दुकान में चोरी हुई है और चोरी इन दोनों युवकों ने की है महिला अपने गुर्गों से युवकों को पिटवा रही थी और पूछताछ भी कर रही थी।

ये भी पढ़ें – Rewa : EOW की बड़ी कार्रवाई, GST सुपरिटेंडेंट 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

महिला के इशारे पर मारपीट करने वाले युवकों ने अर्धनग्न कर युवक के हाथ बांधे और मारपीट करते रहे, महिला और उनके गुर्गों के द्वारा तालिबानी सजा देने  वालों के खिलाफ पीड़ितों ने कार्यवाही की मांग की है। पीड़ितों की माने तो महिला जबरन दुकान में काम करने को बोल रही थी और जब उनकी बात नहीं मानी तो महिला ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर मारपीट की, फिलहाल पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें – ब्राह्मण सभा ने कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह का जलाया पुतला, ये है वजह

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews