
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Jabalpur News : जबलपुर के थाना कोतवाली अंतर्गत 3 जनवरी को दिनेश बाजपेयी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि करीब 09.30 बजे अपने परिवार के साथ घर मे ताला लगाकर अपनी कार से घूमने के लिये निकला था। दूसरे दिन जब घर वापस आया बाहर के गेट का ताला लगा था। उसकी नजर घर की बालकनी पर पडी, पत्नी की साड़ी बालकनी से बंधी होकर लटकती हुई दिखी, शंका होने पर अपने घर के चैनल गेट के ताले को खोलकर सीढियो से ऊपर जाकर देखा तो ऊपर बने हॉल के दरवाजे का ताला कुंदी सहित टूटी हुई थी। अंदर पत्नी की दोनों अलमारियों की ताले टूटे हुए थे एवं लोकर का भी ताला टूटा हुआ था अलमारियों का समान बिखरा पड़ा था ।
एडिशनल एसपी आनंद कॉल दागी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर चुराकर ले गया है रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर थाना कोतवाली एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने क्षेत्रो के सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले गये।
आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये किशन कुशवाहा को क्षेत्रीय बस स्टेन्ड दमोहनाका से घेराबंदी कर पकडा गया जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो अपने साथी सुमित दाहिया के साथ मिलकर स्टेट बैंक कालोनी स्थित एक सूने घर के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया तथा चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कछियाना मोहल्ला थाना पनागर स्थित निर्माणाधीन कमरे मे जमीन के नीचे कपडे के थैले में छिपाकर रखना बताया।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी से कुल कीमती 8 लाख 40 हजार रूपये के जप्त किये गये। शेष जेवर एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकिल सुमित दाहिया के पास होना बता रहा है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
