AAI ने निकाली 389 पदों पर भर्ती, 8 अगस्त से आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और वेतन

एएआई ने 300 से अधिक मैनेजर और जूनियर एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 8 अगस्त से एप्लिकेशन पोर्टल एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
AAI Recruitment 2026

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (AAI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.aai.aero/ पर जाकर 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर पाएंगे।  इंजीनियरिंग, फाइनेंस, आईटी, लॉ, कमर्शियल, फायर सर्विस समेत कुल 15 अलग-अलग क्षेत्रों में नियुक्ति होने वाली है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या 389 है। मैनेजर (सिविल इंजीनियर) के लिए 145, मैनेजर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए 16, मैनेजर फाइनेंस के लिए 34, मैनेजर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 5, मैनेजर आर्किटेक्चर के लिए चार, मैनेजर (Law) के लिए दो, मैनेजर फायर सर्विस के लिए 14, मैनेजर ऑपरेशंस के लिए 28, मैनेजर (कमर्शियल) के लिए 9, मैनेजर कॉरपोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज के लिए एक और मैनेजर कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के लिए दो पद खाली है। वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव फाइनेंस के लिए 36, लॉ के लिए 6, ऑपरेशंस के लिए 79 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कार्टोग्राफी) के लिए 8 पद खाली हैं।

कितनी है फीस?

फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी, PwBD, महिला उम्मीदवार और AAI में एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में पुरी करने वालों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड के जरिए शुल्क भुगतान की अनुमति होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। मैनेजर सिविल इंजीनियरिंगऔर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधी क्षेत्र में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। मैनेजर फाइनेंस के लिए एमबीए (फाइनेंस)/पीजीडीएम (फाइनेंस)/कॉस्ट अकाउंटिंग/चार्टर्ड अकाउंटेंट/चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की योग्यता होनी चाहिए। वहीं अन्य मैनेजर पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।

जूनियर एग्जीक्यूटिव फाइनेंस के लिए फाइनेंस में एमबीए/ पीजीडीएम/कॉस्ट अकाउंटिंग/ चार्टर्ड अकाउंटेंट या चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की योगिता होनी चाहिए। जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कार्टोग्राफी) के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक की योग्यता होनी चाहिए। जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) के लिए LLB और ऑपरेशंस के लिए ग्रेजुएट की डिग्री के साथ-साथ 2 वर्षीय एमबीए की डिग्री भी होनी चाहिए।

आयु सीमा 

मैनेजर पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 7 सितंबर 2026 तक अधिकतम 32 वर्ष है। जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार होगा। एप्लीकेशन वेरिफिकेशन के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।  फायर सर्विस को छोड़कर सभी मैनेजर पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। फायर सर्विस मैनेजर पद के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और फिजिकल एंडोरेंस टेस्ट होगा। एयरपोर्ट ऑपरेशंस मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्मीदवारों के लाइट मोटर व्हीकल की जरूरत पड़ेगी।

कितना होगा वेतन?

मैनेजर पदों पर नियुक्ति के बाद 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। सालाना सीटीसी करीब 21 लाख रुपये होगी। वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव पद पर नियुक्ति के बाद 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। सालाना सीटीसी करीब 14 लाख रुपये होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews