AESC Recruitment: शिक्षकों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! मिलेगी आकर्षक सैलरी, जल्दी करें आवेदन    

epfo recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  हाल ही में एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल ( AESC) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक शिक्षक के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी शुरू होगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।  शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए मौका साबित हो सकता है।  इंग्लिश,  संस्कृत, हिंदी, मैथ्स, फिजिक्स, बायोकेमिस्ट्री सामाजिक विज्ञान, आर्ट  और पीआरटी टीजीटी के पद पर वैकेंसी निकली है।

यह भी पढ़े…  Government Job: कई पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक की सैलरी, जाने अन्य डिटेल्स   

वेतन और आयु सीमा

टीजीटी पद के लिए आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (maximum)  40 साल है।  हालांकि सरकारी नियमों के तहत अनुसूचित जातियों को छूट दी जाएगी। विभिन्न पदों पर नियुक्ति के बाद अलग-अलग सैलरी भी दी जाएगी टीजीटी  ₹21250 सैलरी दी जाएगी।  तो वही PRT पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को ₹26250 सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं:aecs-hyd-advt-cont-trs-2022

आवेदन
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैच्लर की डिग्री के साथ  उनके पास B.ed की डिग्री की जरूरत भी होगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट https://www.nfc.gov.in/ पर जाए।
  • वहां होमपेज पर रीक्रूट्मन्ट के टैब पर क्लिक करें।
  •   आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर उसमें सभी डिटेल्स को अच्छे से भरे।
  • फिर बताए गए पते पर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भेज दे।
  • 26 मार्च के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार पता (address) ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews