AIIMS Recruitment 2022: फैकल्टी के 100 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे होगा चयन, 15 नवंबर से पहले करें Apply, जानें आयु पात्रता

AIIMS RECRUITMENT 2023

रायबरेली, डेस्क रिपोर्ट। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Raebareli Recruitment 2022), रायबरेली ने फैकल्टी के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 15 नवंबर आखरी तारीख है। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.aiimsrbl.edu.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Raebareli AIIMS Recruitment

कुल पद- 100

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर- 28 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर- 22 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर- 18 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- 32 पद

आयु सीमा- प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता-इन पद पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है. जिसे उम्मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- भर्ती इंटरव्यू के आधार पर होगी. हालांकि यदि किसी विभाग में आवेदकों की संख्या 30 से अधिक होगी तो लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।

आवेदन शुल्क- आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 2,000 रुपये देने होंगे वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,000 फीस देनी होगी। ध्यान दें कि पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews