AIIMS Vacancy : 110 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 67 हजार तक, एज लिमिट 45 वर्ष, जानें डिटेल्स

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना ने सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।10 जनवरी तक आवेदन कर सकते है। लिखित परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2026 को जारी किया जाएगा।
job

Patna AIIMS Recruitment 2025 :अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एम्स पटना की ओर से सीनियर रेजिडेंट के 117 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 18 दिसंबर 2025 से जारी है और इसकी अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर तय लास्ट डेट तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।आईए जानते है इन सभी भर्तियों की आयु सीमा योग्यता सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारें में……

Patna AIIMS Recruitment 2025

पदों का विवरण

  • अनेस्थिसियोलॉजी – 11 पद
  • एनाटॉमी – 02 पद
  • बायोकेमिस्ट्री – 01 पद
  • CTVS – 03 पद
  • क्लिनिकल हेमेटोलॉजी – 05 पद
  • कंम्यूनिटी & फैमली मेडिसिन (CFM) – 03 पद
  • डेंटिस्ट – 01 पद
  • डर्मेटोलॉजी – 03 पद
  • इमरजेंसी मेडिसिन – 02 पद
  • ENT – 03 पद
  • फोरेंसिक मेडिसिन & टॉक्सिकोलॉजी – 05 पद
  • जनरल मेडिसिन – 16 पद
  • जनरल सर्जरी – 14 पद
  • हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन – 01 पद
  • माइक्रोबायोलॉजी – 02 पद
  • नियोनेटोलॉजी – 03 पद
  • न्यूक्लियर मेडिसिन – 02 पद
  • ऑब्सटेट्रिक्स & गायनेकोलॉजी – 03 पद
  • ऑपथैल्मोलॉजी – 07 पद
  • ओर्थोपेडिक्स – 02 पद
  • पेडियाट्रिक्स – 06 पद
  • पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन – 06 पद
  • फार्माकोलॉजी – 02 पद
  • फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन – 02 पद
  • साइकेट्री – 01 पद
  • रेडियोडायगनोसिस – 03 पद
  • रेडिएशन ऑन्कोलॉजी – 06 पद
  • ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन & ब्लड बैंक – 02 पद

आयु सीमा और योग्यता: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमडी, एमएस, डीएनबी या डीएम की डिग्री होनी चाहिए। इसमें अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10.01.2026 के आधार पर की जाएगी।हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

सैलरी और आवेदन शुल्क: चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये और एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1200 रुपये निर्धारित की गई है।एक्स-सर्विसमैन/महिला/PwBD के लिए नि:शुल्क है।

जनवरी में होगी परीक्षा

  • पटना एम्स द्वारा परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2026 को एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जनवरी, 2026 को रिजल्ट होगा और चयनित उम्मीदवारों को 29, 30 और 31 जनवरी, 2026 को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 80 अंकों के 80 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।इसमें सामान्य उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस को 45 प्रतिशत और एससी एवं एसटी को 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

AIIMS Patna Recruitment 2025: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

https://api.aiimspatna.edu.in/advertisement/SR%20Recruitment%20December%202025_18122025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews